संतकबीरनगर, मार्च 26 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। लॉकअप मोहर्रिर को पेशी के दौरान हत्या मामले के आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में हेड मोहर्रिर ने जन शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया।चंदौली जनपद के रघुनाथपुर गांव निवासी राहुल सिंह पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह‌ वर्तमान में लॉकअप मोहर्रिर के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि 11 मार्च को वह लॉकअप ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक मुकदमे की पेशी पर आए चार आरोपी‌ चंदन सिंह, रणवीर सिंह उर्फ आलोक सिंह, अमन सिंह व विवेक कुमार शुक्ला उर्फ लल्ला शुक्ला ने नशीला पदार्थ व अन्य सामान अंदर ले जाने का दबाव बनाया। आरोप है कि मना करने पर आरोपियों ने गाली-ग...