हत्या के आरोपियों को कोर्ट ने माना दोषी, फैसला आज
संभल, अगस्त 6 -- वर्ष 2021 में संभल के चमन सराय में तंदूर पर रोटी बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया था। इस चर्चित रिहान हत्याकांड में करीब पांच वर्ष बाद अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चंदौसी अवधेश कुमार सिंह की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सलीम उर्फ पुतला, जावेद और सलमान को हत्या का दोषी करार दिया है। अदालत ने पुलिस मुठभेड़, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, चोरी की बाइक और अवैध हथियार रखने के मामलों में भी आरोप सिद्ध मानते हुए दोषसिद्ध किया है। दोषियों की सजा पर 7 अगस्त को सुनवाई होगी। 30 जुलाई 2021 को चमन सराय निवासी रिहान अपने तंदूर पर रोटियां बना रहा था। दोपहर करीब तीन बजे सलीम उर्फ पुतला ने रोटियों का ऑर्डर देकर जल्दी देने का दबाव बनाया। रिहान द्वारा कुछ देर इंतजार करने की बात कहने पर विवाद शुरू हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.