मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- पारू। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के नामजद आरोपित और फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि आरोपित चक्की सोहागपुर निवासी यामुन सहनी पर फतेहाबाद दियारा इलाके में सारण जिले के मकेर थाने के मुरहिया निवासी अशोक सहनी की गोली मारकर हत्या करने और फतेहाबाद निवासी गुड्डू सहनी को गोली मारकर जख्मी करने का आरोप है। वहीं, फरार तस्कर जाफरपुर निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानेदार ने बताया कि तीनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.