हत्या के आरोपित शिवम यादव को हाईकोर्ट से मिली जमानत
औरैया, सितम्बर 17 -- सहार थाना क्षेत्र के चर्चित हत्या मामले में आरोपित शिवम यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जमानत प्रार्थनापत्र मंजूर किया। अदालत ने निचली अदालत को मुकदमे की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर एक वर्ष के भीतर पूरी करने का निर्देश भी दिया है। आरोपित 28 मार्च 2025 से जेल में बंद है। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान शिवम यादव के अधिवक्ता ने कहा कि उसे मामले में झूठा फंसाया गया है। घटना की प्राथमिकी अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी और उसमें शिवम का नाम नहीं था। विवेचना के दौरान उसका नाम सामने आया। बचाव पक्ष ने लंबी न्यायिक हिरासत और मुकदमे की सुनवाई में समय लगने की संभावना का भी हवाला दिया।अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि मामले के सह-आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.