गोपालगंज, अप्रैल 9 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाने के कुकुरभुका गांव के निवासी व कुख्यात बदमाश सुरेश यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार गोरख यादव को गुरुवार को पश्चिम बंगाल की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई। इसके पूर्व पुलिस ने गोरख यादव का मॉडल सदर अस्पताल में मेडिकल जांच भी कराई। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल की पुलिस लेकर चली गई। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा के संध्या बाजार में 30 सितंबर 2025 को सुरेश यादव की हत्या गोली मार कर दी गई। मामले में पश्चिम बंगाल व गोपालगंज की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार की रात जिले के सिधवलिया थाने के सुपौली गांव के निवासी व हत्याकांड के नामजद आरोपित पूर्व जिला पार्षद सदस्य गोरख गिरफ्तार किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.