हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- सरैया। जैतपुर थाना क्षेत्र के कसवा गिंजास गांव से पुलिस ने हत्या मामले के आरोपित मो. गुलाम फरीद को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि ससुराल वालों से तंग आकर मो. गुलाम फरीद की पत्नी गुलअफसा ने 7 फरवरी 2024 को पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। मामले में एफआईआर दर्ज थी। बुधवार की रात पुलिस ने मुख्य अभियुक्त मो. गुलाम फरीद को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.