बेगुसराय, अप्रैल 1 -- बीहट। एफसीआई थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी बीहट खेमकरणपुर टोला के रमण कुमार एवं सुमन कुमार के घर बुधवार को कुर्की जब्ती की। एफसीआई थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि बीहट गुरुदासपुर टोला निवासी गोरेलाल सिंह नीरज कुमार के पुत्र राहुल कुमार की बदमाशों ने गत वर्ष 24 दिसंबर को अपहरण के बाद हत्या कर शव को उसके ही जमीन में स्थित ढ़ाब में रख दिया था। 26 दिसंबर को शव बरामद हुआ था। बकाया रुपए का ताकादा करने पर राहुल के दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी थी। हत्या मामले में आरोपित रामाज्ञा सिंह के दोनों पुत्र रमण कुमार व सुमन कुमार फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश के हत्या आरोपियों के घर कुर्की जब्ती की गई। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.