बगहा, अप्रैल 11 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया जरलहिया निवासी मुरारी यादव की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त सिरिसिया निवासी जितेन्द्र चौधरी ने बेतिया न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।बगहा एसडीपीओ कुमार देवेन्द्र ने बताया कि आरोपी जितेंद्र चौधरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वह दो दिन पहले ही बेतिया कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। एसडीपीओ ने बताया कि नौरंगिया थाना पुलिस उसे रिमांड पर लेकर इस हत्या कांड में पूछताछ करेगी। गौरतलब हो कि रविवार को सिरसिया निवासी मुरारी यादव अपने घर से लापता था। 5 दिन बाद गुरुवार को उसका शव नौरंगिया थाना क्षेत्र के हरदियाचाती सरेह में दो अलग-अलग जगह से बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...