रांची, जुलाई 11 -- रांची, संवाददाता। डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में अपर न्यायायुक्त देबाशीष मोहापात्रा की अदालत ने आरोपी शंकर लोहरा के खिलाफ आरोप गठित कर दिया है। अदालत ने अभियोजन पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए मामले में 3 अगस्त से गवाही शुरू करने का आदेश दिया है। मामला डोरांड थाना का है। अभियोजन के अनुसार 29 जनवरी को डिबडीह में अभिषेक लोहरा का आरोपी शंकर लोहरा के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद शंकर ने अभिषेक की लाठी-डंडे, लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां 30 जनवरी को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डोरंडा थाना का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। प्राथमिकी दर्ज होने...