इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- इकदिल। थाना क्षेत्र के नगला सोलंकी गांव में एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चिता पर रखे जाने से पहले ही शव को कब्जे में ले लिया। जांच में मामला बीमारी से मौत का निकला, लेकिन घटना ने गांव में सनसनी फैला दी। गांव निवासी हीरा सिंह यादव की 40 वर्षीय पत्नी किरन यादव लंबे समय से किडनी में पथरी की बीमारी से जूझ रही थी। उसकी तबीयत पिछले कुछ महीनों से लगातार खराब चल रही थी। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद शुरू में हालत सामान्य बताई जा रही थी, लेकिन धीरे-धीरे उनका ब्लड प्रेशर गिरने लगा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे इलाज के दौरान किरन यादव की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही शव को घर ले आए और बुधवार...