अलीगढ़, फरवरी 17 -- जवां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव लेहतोई में रविवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों ने दाह संस्कार शुरू कर दिया। तभी मायके वालों की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चिता से अधजला शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिालफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के रामपुर चांदियाना निवासी गंगा सिंह ने थाना जवां में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बेटी भुवनेश की शादी करीब चार वर्ष पहले विनोद पुत्र मोहन सिंह निवासी लेहतोई के साथ की थी। मगर ससुरालीजन शादी में दिए गए सामान से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि भुवनेश के ससुराल वाले उसकी बेटी को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसके साथ मारप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.