गोपालगंज, जून 27 -- कुचायकोट।दो लोगों की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी देने वाला मोहम्मद मुस्तफा आखिरकार खुद ही साजिश का शिकार बन गया। यह भी पढ़ें- पिस्टल से दागने की दी थी धमकी, फिर बदल दिया था इरादाहत्या की साजिश पुलिस के अनुसार, जिन लोगों को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उन्होंने योजना बदलकर मुस्तफा की ही हत्या कर दी। 12 जून को विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के दियर विजयपुर चंवर से बरामद सिरकटी लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनकी निशानदेही पर मृतक का कटा सिर और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।पुलिस की जांच एसपी विनय तिवारी ने शनिवार को बताया कि एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि ...