रुद्रपुर, जुलाई 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों से मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, आठ कारतूस, दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से वांछित चल रहे जितेंद्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी के बारे में रविवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने साथियों के साथ डिबडिबा निवासी प्रतिद्वंद्वी एसप्रीत कंग की हत्या की नीयत से बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की क्विड कार में निकला है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में चौथा आरोपी ...