हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस ने एनकाउंटर में वांटेड समेत 3 दबोचे; गोलियों से दहल उठा रुद्रपुर
रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur Encounter: हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में की गई एक गोली मुख्य बदमाश के पैर में लगी। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों से तीन तमंचे, आठ कारतूस, दो कारतूस के खोखे, बिना नंबर प्लेट की कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि रविवार देर रात वांछित जितेंद्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी साथियों के साथ एसप्रीत कंग को मारने के लिए आ रहा है। सभी बदमाश बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की क्विड में सवार हैं। इसके बाद पुलिस ने जाफरपुर कट के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पीछा करने पर यूनिटी लॉ कॉलेज के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर तारबाड़ से टकरा गई। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.