हत्या की रेकी के संदेह में नाबालिग के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार
जमशेदपुर, जुलाई 20 -- हत्या की रेकी करने के संदेह में नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात बदमाश मोनी मोहंती उर्फ चित्तरंजन मोहंती और कृष्णा यादव उर्फ दबंग शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त जीप और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नाबालिग सीतारामडेरा थाना क्षेत्र का निवासी है। वह एक मामले में कोर्ट आया था। इस दौरान आरोपियों ने हत्या की रेकी के संदेह में उसका अपहरण कर लिया। घटना को अंजाम देने के लिए जीप का इस्तेमाल किया गया। पुलिस के अनुसार, अपहरण के बाद आरोपी उसे उलीडीह क्षेत्र में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे मुक्त कर दिया गया। सुशील डे की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.