गोंडा, मार्च 24 -- मोतीगंज, संवाददाता। सीएचसी मुजेहना में सोमवार तड़के मृत घोषित युवक के परिजन मंगलवार को हत्या की धारा बढ़ाने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। उन्होंने छजवा बाजार में अरविंद उर्फ बाबा का शव चारपाई पर रख दिया। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार व थानाध्यक्ष अरविंद यादव के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पहले से दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार्डियोजेनिक शॉक से मृत्यु होने की बात कही गई है। हालांकि, पहले हुए मेडिकल अरविंद की चौथी पसली में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई थी। आरोप है कि बीते 12 मार्च को अचलपुर निवासी मनीराम ने गांव के अरविंद तिवारी उर्फ बाबा को लोहे की रॉड से मारा था। मारपीट में उसकी दाहिने तरफ सीने की हड्डी टूट ...