गाज़ियाबाद, मार्च 10 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को फोन कर दो घंटे में हत्या करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मंडोला गांव निवासी तरुण ने बताया कि 28 फरवरी को दिल्ली के इहबास अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रहे थे। घर के पास ही चिराग त्यागी नाम के व्यक्ति का एक मोबाइल नंबर से फोन आया। उसने कहा कि तुम्हारे गांव में आकर दो घंटे में हत्या कर दूंगा। धमकी से पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...