हत्या की दोषी महिला 20 साल बाद गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आदर्श नगर में करीब 20 साल पहले एक बच्चे के कत्ल में शामिल रही महिला को क्राइम ब्रांच ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद महिला गिरफ्तार हुई थी। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा भी सुनाई थी। सजा के बाद जेल से पैरोल पर निकलने के बाद महिला फरार हो गई थी। वह 2006 से पुलिस को चकमा देकर हरिद्वार में रह रही थी। उसने वहां अपनी पहचान बदलकर शादी भी कर ली थी। गिरफ्तार महिला की पहचान साधना उर्फ पूजा के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि जेल से पैरोल पर छूटने के बाद फरार अपराधियों की तलाश के लिए इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बच्चे की हत्या में दोषी ठहराई जा चुकी साधना के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने हरिद्वार से उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला को जेल भेज दिया गया है....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.