रुडकी, अप्रैल 5 -- लंढौरा में महिला की हत्या की झूठी सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि जीजा-साले के बीच लेनदेन विवाद के चलते यह फर्जी सूचना दी गई थी। लंढौरा पुलिस के अनुसार, यूपी के आंबेडकर नगर निवासी महिला की शादी लंढौरा में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का भाई कुछ समय पहले जीजा से कुछ पैसे उधार लेकर गया था। काफी समय बीतने के बाद भी उसने रकम नहीं लौटाई। रविवार को जीजा ने साले को फोन पर झूठी सूचना दे दी कि उसने उसकी बहन की हत्या कर दी है। युवक ने बहन की हत्या की सूचना पुलिस के 112 नंबर पर दी। हत्या की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो मामला लेनेदेन का निकला। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल का कहना है कि महिला के पति को हिदायत दी गई है कि भविष्य में ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।...