मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। तीन लोगों की हत्या की झूठी सूचना देने वाले दो आरोपी को चील्ह पुलिस ने रविवार गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ने पीआरवी पर फर्जी सूचना दी थी। इसके पूर्व भी कई बार गलत और झूठी सूचना दे चुके हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है। सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर पीआरवी चील्ह पर कॉलर अजय यादव ने सूचना दी चेकसारी गांव में तीन लोगों की हत्या हो गई है। सूचना पर पीआरवी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर जांच की तो पता चला कि कॉलरऔर एक अन्य व्यक्ति नशे की हालत में थे। पूछताछ करने पर दोनों अक्रामक हो गए। पुलिस ने समझा बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वें नहीं मानें। जांच में पता चला नशे में धुत दोनों व्यक्ति ने मिलकर पीआरवी पर तीन लोगों की हत्या की झूठी सूचना दी। पुलिस ने दोनों को चील्ह थाने ले आई। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.