गोपालगंज, जनवरी 22 -- गोपालगंज। पटना में नीट की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या की घटना पर वरिष्ठ जदयू नेता व अधिवक्ता मोहनीश कुमार शाही ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध की जांच डीजीपी की निगरानी में होनी चाहिए। साथ ही दोषियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोर सजा दिलाई जाए। उन्होंने इसे अमानवीय और समाज को झकझोर देने वाली घटना बताया। कहा- पीड़ित परिवार को मुआवजा व सुरक्षा मिले। महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.