खगडि़या, मार्च 20 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव स्थित कहरटोली में गत बुधवार क़ो हुई हत्या की घटना में मुख्य आरोपी के भाई क़ो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नामजद मड़ैया गांव स्थित कहर टोली निवासी रामचंद्र सिंह बताया जा रहा है। वही अभी भी घटना के मुख्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क़ो टेंशन बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत बुधवार क़ो दिनदहाड़ेे की गई बॉबी कुमार की हत्या की घटना में मृतक के बड़े भाई के बयान पर थाना में राजा कुमार सहित चार क़ो नामजद किया गया है। जिसमें पुलिस एक की गिऱफ्तारी में सफल रही है। वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। इधर थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने गुरुवार को बताया कि कानूनी प्रक्रिया बाद गिरफ्तार आरोपित क़ो न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया।

ह...