सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। थाना बड़गांव क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के नीचे नदी में शव पड़ा मिलने के मामले में पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी है। शव कपड़े में बंधा मिला और आशंका जताई गई थी एक्सप्रेस-वे से शव को नदी में फेंका गया है। पांच दिन बीतने के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले में थाना बड़गांव के उपनिरीक्षक की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पांच दिन पूर्व बड़गांव क्षेत्र में गांव हसनपुर लौटनी के समीप दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के नीचे नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने सनसनी फैल गई थी। यह भी पढ़ें- अधकटी महिला की लाश की नहीं हो सकी है पहचान मृतक के सिर और आंख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.