हत्या की कोशिश और फायरिंग केस में नौ आरोपी बरी
रांची, मई 16 -- रांची। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने छह साल पुराने हत्या की कोशिश, फायरिंग व आर्म्स एक्ट में ट्रायल फेस कर रहे नौ आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। बरी होने वालों में मोसाहिद अंसारी, तौहीद अंसारी, नेजाम अंसारी, आबिद अंसारी, अकबर अंसारी, इस्माइल अंसारी, असगर अंसारी, यूसुफ अंसारी व मोजाहिद अंसारी शामिल है। अभियोजन के अनुसार 26 अगस्त 2020 को जमीन विवाद के दौरान आरोपियों ने हथियारों से लैस होकर सूचक मोलीब अंसारी और उनके परिजनों पर हमला किया था तथा फायरिंग की थी। सुनवाई के दौरान सूचक समेत तीन प्रमुख गवाह अपने बयान से मुकर गए और अदालत में केवल धक्का-मुक्की होने की बात कही। जांच अधिकारी ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने स्वयं जांच नहीं की थी। अदालत ने पाया कि किसी भी गवाह ने फायरिंग, जानलेवा हमला या अवैध हथियार रखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.