कानपुर, जून 6 -- कानपुर। बेकनगंज में नौ दिन पहले महिला की मौत के मामले में मायकेवालों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस आयुक्त से शिकायत की। उनके आदेश पर शनिवार को बेकनगंज पुलिस ने मायकेवालों के सामने कब्रिस्तान से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। आरोप है कि दामाद ने एक महिला के साथ मिलकर बेटी को पीटने के बाद करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। महिला की छह वर्षीय बेटी ने मायकेवालों को जानकारी दी तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। अनवरगंज स्थित आलम मार्केट निवासी 40 वर्षीय निशा कौसर की वर्ष 2007 में रिजवी रोड के रहने वाले सिलाई कारीगर इंतजार अहमद से हुई थी। उनके परिवार में दो बेटे इमरान, जीशान और दो बेटियां अदीबा, अरबिया हैं। निशा के भाई आमिर का आरोप है कि बहनोई अक्सर बहन के साथ मारपीट करते थे। कई बार बहन को लहूलुहान तक कर दिया था। ह...