शाहजहांपुर, मई 1 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के गांव मजीदपुर निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को लेकर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों के दबाव के बाद पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम प्रधान मंगू सिंह कुशवाहा ने तहरीर में बताया कि उनके भाई कप्तान सिंह को बुधवार शाम गांव लिधौली निवासी नितिन ने फोन कर भटपुरा चंदू के पास बुलाया था। रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि कप्तान सिंह का शव शाहजहांपुर-पलिया हाईवे किनारे पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव के पास बाइक और एक बोलेरो खड़ी मिली, जबकि सिर पर चोट के निशान थे। यह भी पढ़ें- मासूम की मौत पर भड़का आक्रोश, कोतवाली और सड़क पर ग्रामीणों का दो घंटे हंगामा पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज परिजन शव लेकर कोत...