जहानाबाद, अप्रैल 11 -- बधार में संचालित तीन भट्ठी तोड़ जब्त की शराब छिपाकर रखा 1440 किलो जावा महुआ किया गया नष्ट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में एक बार फिर संगीन और सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पिछले 24 घंटे के भीतर 59 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें 44 लोग कांडों में वांछित थे। 15 लोगों की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। पकड़े गए लोगों में पुलिस पर हमला, विवाद में हत्या का प्रयास, साधारण अपहरण व अन्य मामले के आरोपित हैं। 15 ग़ैरजमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी की गई है। एसपी अपराजित लोहान के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि घोसी थाने की पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के मामले के चार आरोपितों की गिरफ्तारी की। सभी को गुप्त सूचन...