जहानाबाद, मार्च 17 -- दो अपहृत महिलाओं को पुलिस ने किया बरामद घोसी में भट्ठी तोड़ जावा किया नष्ट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों एवं शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में पिछले चौबीस घंटे के भीतर पुलिसकर्मियों ने हत्या का प्रयास मामले की एक महिला आरोपित समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। 800 लीटर से अधिक जावा महुआ विनष्ट किया। निर्मित शराब जप्त की। साथ ही दो अपहृत महिलाओं को भी बरामद करने में सफलता हासिल की। एसपी अपराजित लोहान ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि पाली थाने की पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उनके ऊपर हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज है। गुप्त सूचना के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई। शकूराबाद थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में नोआवां गांव के निवास...