फिरोजाबाद, मई 5 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र में चाकू, लाठी-डंडों से मारपीट कर मरणासन अवस्था मे छोड़कर भाग जाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजा है। आगा साहब मस्जिद निवासी शकील पुत्र नजीर ने विगत दिनों थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि नईम पुत्र जमील, शाहरूख पुत्र जमील निवासी आगा साहब मस्जिद के पास और शोएब पुत्र मोहम्मद कय्यूम निवासी मेवाती मोहल्ला पुरानी तहसील, थाना अकबरपुर, जिला कानपुर देहात द्वारा उसके पुत्र समीर एवं मोरिस से गाली गलौज की थी। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर समीर, मोरिस पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों ने दो युवकों की पिटाई करते हुए चाकू से हमला बोला था। हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.