सहारनपुर, फरवरी 17 -- कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से एक छूरी भी बरामद हुई है। एएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में जेजेपुरम निवासी सुधांशु ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी और उसके साथियों पर लाठी-डंडो से पिटाई करने का आरोप था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अतुल पुत्र राकेश निवासी मोहल्ला मूंगागढ़ रेलवे कॉलोनी के ग्राउंड के पास बने खंडहर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक छूरी भी बरामद हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...