बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। हत्या का प्रयास करने वाले दो वांछित आरोपी को उतरौला की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 10 मार्च को चाकू से हमला करके पीड़ित को घायल किया था। उतरौला क्षेत्र के ग्राम जोगीवीर पठानडीह निवासी ललिता देवी ने 10 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पति मनोज कुमार चौहान को गांव के विपक्षी राजू व घूरे ने गाली दी और जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश के लिए टीम गठित की गई। टीम ने गुरुवार को ग्राम चुंगीनाका के आगे सड़क किनारे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजू की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। दोनों को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड कोर्ट के न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई करते हुए दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.