फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। छात्र आशुतोष गुप्ता की हत्या का खुलासा न होने पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जहानगंज थानाध्यक्ष राजेश राय से चार्ज छीन लिया है। इंस्पेक्टर पूनम अवस्थी को थाने की कमान सौंपी गयी है। जहानगंज थाने के कोरीखेड़ा गांव निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता का बेटा आशुतोष गुप्ता 10 दिसंबर की शाम पांच बजे के बाद घर से बिना बताये कहीं चला गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया था। बाद में उसका शव गांव के नजदीक ही खेत मे पाया गया था। पोस्टमार्टम से हत्या का खुलासा हुआ था। इस मामले में घर वालों ने रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी थी लेकिन इसमें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। ऐसे में घर वाले परेशान हो रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ भी कई बार थाने जाकर इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.