बाराबंकी, मार्च 13 -- बाराबंकी। तीन दिन पहले रामनगर थाना के जानकी नगर मोहल्ला में किशोर का शव घर में फंदे से लटका मिला था। परिजन स्थानीय कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनके द्वारा आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की जा रही है। केस दर्ज नहीं होने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस से शव ले जाने से इनकार कर दिया है। आक्रोशित परिजन दो दिनों से पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा कर रहे हैं। गोण्डा जिला कर्नलगंज थाना अंतर्गत कस्बा के बालपुर इलाके के रहने वाले बिरजू सोनी थाना व कस्बा रामनगर के मोहल्ला जानकीनगर में रहकर पिछले पांच साल से आभूषण का कारोबार कर रहे हैं। इनके 16 वर्षीय पुत्र यश सोनी का शव बुधवार को घर में ही फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उधर गुरुवार की शाम से पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.