उरई, फरवरी 22 -- उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात मिट्टी खनन करते समय ट्रैक्टर पलटने से हुई चालक मौत को लेकर परिजन आक्रोशित हो गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को कोंच बस स्टैंड रोड पर रख कर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक की हत्या की गई है और जब उन लोगों ने जालौन कोतवाल को हत्या की तहरीर दी तो कोतवाल ने तहरीर को फेंक दिया और बोले कि इस मामले को हादसे में दर्ज किया जाएगा। जाम लगाए लोगों की सूचना पाकर सीओ सिटी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर शांत किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर करीब एक घंटे बाद वहां से जाम हट सका। शनिवार रात जालौन कोतवाली क्षेत्र में उरई के मोहल्ला नया पटेल निवासी राजेश की मिट्टी भरने जाते समय ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.