हत्या का आरोप लगा परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद के गांव भदैय्या में गांव के ही एक बाइक सवार युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव जब पोस्टमार्टम के बाद गांव आया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजन उसकी मौत को हत्या बता रहे हैं। रविवार सुबह एसओ हैदराबाद की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। शुक्रवार सुबह नौ बजे थाना हैदराबाद के गांव भदैय्या निवासी विजय कुमार (30) पुत्र नत्थूलाल घर से यह कहकर निकला था कि उसकी मोहम्मदी मे किसी दोस्त के घर पर दावत है। विजय जब शुक्रवार शाम तक नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह विजय की लाश गांव के पास ही सड़क के किनारे मिली। पड़ोस में खेत के किनारे उसकी बाइक पड़ी थी। शनिवार शाम जब विजय की लाश गांव पहुंची तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.