हत्या का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- मानगो डिमना बस्ती में इरशाद हुसैन की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी शहबाज अंसारी गुरुवार को एडीजे की अदालत से साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया। अधिवक्ता शिव शंकर प्रसाद के अनुसार, अदालत में अभियोजन पक्ष के 17 गवाहों का परीक्षण हुआ, लेकिन आर्म्स जब्त सूची का गवाह भी मुकर गया। इससे आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध नहीं हुआ और संदेह का लाभ मिला है। बताया जता है कि 29 अप्रैल 2023 को मो. सागिर ने थाने में हत्या का ममला दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.