किशनगंज, अक्टूबर 3 -- बिशनपुर। निज संवाददाता बिशनपुर बाजार के चर्चित रिजवान आलम हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनवर आलम की इलाज के क्रम में भागलपुर अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अनवर आलम बीमार था, भागलपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था, गुरुवार को अनवर आलम की मौत हो गई। शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे अनवर आलम का शव उसके पैतृक गांव चैनपुर पहुंचा। अनवर के मौत की खबर से परिजनों पर मातम छा गया। गौरतलब है कि 04 जुलाई की रात्रि बिशनपुर हाई स्कूल चौक के समीप घर में सो रहे बहादुरगंज प्रखंड के निसंद्रा पंचायत के टंगटंगी ग्राम निवासी 40वर्षीय रिजवान आलम की हत्या मामले में आरोपी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...