मधुबनी, अप्रैल 20 -- मो. माजिद हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना की पुलिस ने मारपीट कर हत्या करने के कांड में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के नया टोल, दुहबी बाजार निवासी अंबूर अंसारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.