हत्या कांड का फरार अभियुक्त धराया
मोतिहारी, सितम्बर 25 -- लखौरा,नि सं। लखौरा पुलिस ने थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में पिपराकोठी थाना क्षेत्र के मुर्दा चौक के नजदीक छापेमारी कर हत्या कांड के छह माह से फरार वांछित अभियुक्त स्थानीय थाने के अजगरवा गावं निवासी राकेश सहनी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह नें गुरुवार को बताया कि फरार अभियुक्त के बिरुद्ध पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या मामले मे गहन पूछताछ कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।विदित है कि पिछले दिनों अजगरवा बहुअरी जाने वाली मुख्य पथ मे तीन मुहानी के नजदीक अभियुक्तों नें देवेंद्र सहनी को रास्ते मे घेर कर लाठी से पीट पीट हत्या कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.