सासाराम, अगस्त 14 -- डेहरी, एक संवाददाता। करीब आठ माह पूर्व झारखंड के एक व्यक्ति की हत्या कर डेहरी स्थित सोन नदी के किनारे दफनाए गए शव को शुक्रवार शाम झारखंड पुलिस ने डेहरी पुलिस के सहयोग से बरामद किया। झारखंड से गिरफ्तार तीन अपराधियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस को यह सफलता मिली है। शव काफी सड़ चुका था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...