कौशाम्बी, मई 15 -- बेखौफ बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर लाश पश्चिमशरीरा इलाके में गढ़ी गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दी। अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। गढ़ी के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह गांव स्थित निजी स्कूल की ओर गए तो देखा कि सड़क किनारे एक करीब 38 वर्षीय महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राजेश सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद फोरेंसिक टीम ने भी वहां पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया। इसी बीच एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने डीएसपी क्राइम शिवांक सिंह के साथ मौका-मुआयना किया। पुलिस ने ...