कौशाम्बी, मई 16 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के समीप शुक्रवार सुबह हत्या कर महिला की लाश सड़क किनारे फेंकी गई थी। मामले में बैरमपुर चौकी प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। इसके लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। एसपी ने जल्द ही वारदात का खुलासा कराने की बात कही है। गढ़ी गांव स्थित निजी स्कूल के समीप सड़क किनारे शुक्रवार सुबह करीब 38 वर्षीय महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली थी। उसके गले में गंभीर चोट के निशान मिले थे। इससे अधिकारियों ने गला घोटकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की थी। हालांकि, देर शाम आई पीएम रिपोर्ट में सिर पर भी गंभीर चोट की बात कही गई। महिला ने लाल रंग की साड़ी और उसी रंग का ब्लाउज पहन रखा था। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या करने के बाद...