बदायूं, अप्रैल 26 -- सड़क किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त में जुट गई है। शनिवार सुबह बदायूं-कादरचौक रोड किनारे सड़क युवती का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और युवती की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। युवती के दोनों पैरों में बिछिया, चप्पल और मांग में सिंदूर मिला है, जिससे उसके शादीशुदा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला के गले पर चोट जैसे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या आशंका थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि हर पहलू से जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...