हत्या कर शव नदी में बहाया, सबूत मिटाए; रोहिणी हत्याकांड में बाप-बेटों समेत 6 पर आरोप तय
नई दिल्ली, मार्च 18 -- Rohini murder Case: रोहिणी जिला अदालत ने फरवरी 2025 में समयपुर बादली थानाक्षेत्र में जांच कर्मचारी के हत्याकांड में पिता, दो पुत्रों समेत कुल छह आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना की अदालत ने आरोपी दो सगे भाई अमित यादव और नितिन यादव, उनके पिता सुरेश यादव तथा कृष्णा, गणेश शर्मा और सतीश उर्फ सत्ते के खिलाफ बीएनएस की हत्या, अपहरण और सबूतों को मिटाने की संबंधित धाराओं में आरोप तय किए हैं। अदालत ने माना कि मामले में एक सोची-समझी साजिश के तहत न केवल एक शख्स की जान ली गई, बल्कि कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए सबूतों को मिटाने का भी हर संभव प्रयास किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक डॉ. सरिता रानी ने अदालत को बताया कि 17 फरवरी 2025 को अमित और नितिन यादव ने असम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.