बाराबंकी, मार्च 15 -- बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के महादेवा पट्टी में रहने वाले एक युवक के लापता होने के मामले में उसके भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किये जाने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। करीब एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महादेवा पट्टी गांव निवासी शकील ने कोर्ट में गुहार लगाते हुए बताया कि उसके भाई नईम का निकाह करीब चार वर्ष पहले गोण्डा जनपद के कटरा थाना क्षेत्र के बालकपुरवा गांव निवासी मैसर से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही नईम की पत्नी अकसर मायके में रहती और जब नईम ससुराल जाता था तो उसकी पत्नी, ससुर आकिर अली और साला अल्ताफ उसके साथ मारपीट करते थे। कमाई की धनराशि उन्हें दिये जाने के लिए दबाव बनाते थे। शकील का आरोप है कि ससुराल पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.