बागपत, अप्रैल 27 -- बागपत। सिसाना-संतोषपुर मार्ग पर रजवाहे में रविवार को अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। युवक की हत्या कर शव फेंका गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। रविवार सुबह संतोषपुर मार्ग से गुजर रहे लोगों को रजवाहे में युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव के गले में गमछा लिपटा हुआ था। उसकी नाक और कान से खून निकल रहा था। जिससे प्रतीत हो रहा है कि सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया और फिर उसकी ही शर्ट फाड़कर उसके कपड़े से गला घोंटा गया। पुलिस ने घंटों तक जांच पड़ताल की।मृतक के हाथ पर कृष्णपाल शकुंतला लिखा हुआ मिला, उसकी उम्र 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही हैं। पुलिसकर्मियों ने आसपास के ईंट भट्ठों पर पहुंचकर उसकी पहचान करान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.