हत्या कर युवक के शव को पुल के समीप फेंके जाने मामले की जांच में जुटी पुलिस
दुमका, जून 7 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ-नोनीहाट मुख्य मार्ग स्थित ब्रह्मदेव पुल के समीप शुक्रवार को बरामद अज्ञात युवक के शव मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। युवक के चेहरे पर कई गंभीर जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले में चौकीदार राजदीप मुर्मू के बयान पर हंसडीहा थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- धौबेय नदी के पास मिले शव की शिनाख्त नहीं, हत्या की आशंका जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर सड़क किनारे झाड़ी में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद घटना की सूचना हंसडीहा थाना पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.