दुमका, जून 6 -- नारेनीहाट। बासुकीनाथ-नोनीहाट मुख्य मार्ग पर धोबेय पुल के समीप शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवक के चेहरे पर कई जख्म के निशान मिले हैं। शव की पहचान अभी नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या किए जाने के बाद युवक के शव को लाकर पुल के समीप सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया गया है। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए इसकी पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया पर व आस-पास के थाना को तस्वीर भेजा है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- धोबेय नदी में पुल से युवक का शव बरामद जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के अहले सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले लोगों की नजर झाड़ी में गिरे लाश पर पड़ी। देखते-देखते ऐसे ही लोगों का हुजुम स्थल पर जमा हो गई। घटना की सूचना हंसडीहा थाने को दी गई। घटना स्थल पर ...