फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 11 -- कंपिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव स्थित एक आम के बाग की झाड़ियों में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। खेतलपुर सौरिया गांव निवासी अवनीश राजपूत बुधवार सुबह अपने साथियों के साथ बरखेड़ा स्थित आम के बाग में मूंगफली की फसल देखने गए थे। इसी दौरान बाग के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सीधा कर जांच की। युवक के च...