मुख्य संवाददाता, जुलाई 4 -- यूपी के आगरा में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करके उसका शव घर के बाथरूम के फर्श में गाड़ दिया। रूबी के घर का बाथरूम करीब दस फीट लंबा और साढ़े चार फीट चौड़ा है। उसी के फर्श के नीचे से पुलिस ने सुरेंद्र कुमार शर्मा का कंकाल बरामद किया। नींद की गोलियां खीर में देकर पत्नी हत्या तो अकेले कर सकती है मगर अकेले शव ठिकाने नहीं लगा सकती। पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ही नहीं मोहल्ले वालों और परिजनों के जेहन में भी कई सवाल हैं। जिनके जवाब फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। रूबी ने बताया कि पति को खीर में नींद की गोलियां दी थीं। पति मर गए। 18 जून की सुबह पति का शव पलंग पर था। सास और बेटियां वायु विहार जेठ के घर चली गईं। उसने 400 रुपये देकर मिट्टी मंगवाई। बाथरूम का फर्श तोड़ा। शव को घसीटते हुए बाथरूम में लेकर आई। शव को...